boltBREAKING NEWS

रोडवेज बस की बाइक से भिडं़त तीन लोगों की मौत

 रोडवेज बस की बाइक से भिडं़त तीन लोगों की मौत

 झालावाड़. झालावाड़ बारां मेगा हाइवे पर बाघेर कस्बे में शनिवार देर शाम को झालावाड़ आ रही बारां डिपो की रोडवेज बस की बाइक से भिडं़त हो गई। हादसे में बाइक सवार एक बालिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई।बाघेर पुलिस चौकी इंचार्ज बृजेन्द्र गुर्जर ने बताया कि बारां की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही रामप्रसाद तंवर निवासी रामपुरिया अकलेरा, रतनलाल निवासी मध्यप्रदेश एवं 5 वर्षीय बालिका की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से रोडवेज चालक बस छोड़कर फरार हो गया।